जसवंत पारीक आकोला
जालियां ग्राम पंचायत के मोहनपुरा गांव के लाल का भारतीय सेना के अग्निवीर में चयन होने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत करके खुशी मनाई। गांव के राजेश कुमार जाट ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की हे। किसान परिवार के बेटे ने इस में सफलता हासिल की तो ग्रामीणों ने राजेश का स्वागत किया

और परिवार को बधाई दी ओर मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त की।इस दौरान गोविंद पारीक, बालू लाल जाट, भेरुलाल जाट, नंद लाल जाट , प्रकाश जाट ,दिनेश जाट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
