BHILWARA

पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , 4 बाइके बरामद

भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को हुई बाइक चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी सांवरलाल माली (42) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक सहित अन्य 4 बाइके बरामद हुई हैं।



थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया ने बताया की 23 सितंबर को घर के बाहर से बाइक चोरी होने की जानकारी सामने आई थी। जिसपर सीसीटीवी फुटेज और रूट चार्ट के आधार पर टीम ने आरोपी को नामजद किया और गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी सांवरलाल माली का आपराधिक रिकॉर्ड भी चिंताजनक है। वह पहले भी चार अलग-अलग चोरी के मामलों में गिरफ्तार रह चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!