भीलवाड़ा। पुलिस थाना रायला ने हत्या के एक पुराने प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी मुलचन्द वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। घटना 28 अगस्त 2022 की है । जिसमे साहिल खान पुत्र लियाकत अली, निवासी नरीपुरा , आगरा, हाल निवासी वर्धमान ईंट भट्टा, आसींद ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी लल्लू उर्फ सुवास उर्फ सुभाष पुत्र विशम्बर दयाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी इस्लामगंज, थाना कोतवाली फतेहपुर सीकरी, आगरा को बीती 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने एमपी, यूपी और बिहार में दबिश दी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर आगे का अनुसंधान जारी है।
