BHILWARA

हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन


बिजौलिया। बिजौलिया में  विराट हिंदू सम्मेलन व विशाल धर्म सभा के आयोजन के निमित बैठक का आयोजन राज भवानी वाटिका में हुआ।  बैठक में  संघ के प्रांत कार्यवाहक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर शंकर  माली व हिंदू सम्मेलन  विभाग संयोजक गणेश प्रजापत के सानिध्य में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सम्मेलन समिति की घोषणा हुई, जिसमें स्वयं सहमती से आयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर डॉक्टर दुर्गा शंकर मेहर पर सहमित बनी। इस दौरान सभी समाज वर्गों से दो-दो सदस्य भी समिति में जोड़े गए।

बैठक  मे आगामी 18 जनवरी रविवार को कस्बे में भव्य विराट शोभायात्रा के आयोजन का भी निर्णय लिया। रूट के अनुसार शोभायात्रा बड़ा चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर लाल बड़ली, सदर बाजार होते हुए पंचायत चौक, सब्जी मंडी, तेजाजी चौक होते हुए थानेश्वर महादेव सभा स्थल पर पहुंचेगी। जहां थानेश्वर महादेव स्थल पर एक विशाल धर्म सभा का आयोजन भी होगा। इस दौरान सभी हिंदू पदाधिकारी एवं कस्बे वासी उपस्थित रहेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!