BHILWARA

स्वतंत्रता दिवस पर बिजौलिया में उमड़ा जोश, चमकी 101 प्रतिभाएं

बिजौलिया। उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन में देशभक्ति के उल्लास और जोश के साथ मनाया गया। उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने सुबह 9:15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली।

इस अवसर पर शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी, आकर्षक परेड एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीतों, नृत्यों और प्रस्तुति के दौरान परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

समारोह में प्रधान आशा देवी भील, तहसीलदार ललित डीडवानिया, अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन पूजा चंद्रवाल, पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र राजौरा व अभिषेक सर्वा, पैनल अधिवक्ता सुनील जोशी, भारत विकास परिषद के वेदप्रकाश तिवाड़ी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन कमलेश सोनी ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button