BHILWARA

गंगापुर में नवनियुक्त न्यायिकअधिकारियों का किया अभिनंदन



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

अभिभाषक संस्था गंगापुर द्वारा न्यायिक क्षेत्र में स्थानांतरित होकर आए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित दवे, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल चौहान और उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य अपर जिला न्यायाधीश अनिता टेलर का रहा। अधिकारियों ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने सभी का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व संस्था के सदस्यों द्वारा तिलक और उपरने से नए न्यायिक एवं राजस्व अधिकारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश चंद्र व्यास, पर्वत सिंह चुंडावत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विष्णु कुमार सुवालका, महेश चंद्र दाधीच, ललित सुराणा आदि उपस्थित थे। संचालन जगदीश बुलीवाल ने किया। कार्यक्रम को मदनलाल जीनगर ओर आनंद पाल सिंह ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button