BHILWARA

बिजौलियां में कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिजौलियां। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बिजौलियां में कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह जी पथिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राव ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, नगरपालिका व पंचायत प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न कांग्रेस संगठनों के साथियों ने भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का उत्साह और एकता का संदेश पूरे कार्यक्रम में गूंजता रहा।

कार्यक्रम की सफलता पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राव ने सभी संगठनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और राष्ट्रहित व संगठनहित में सदैव एकजुट रहने का संकल्प दोहराया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button