BHILWARA

लोकसभा में सांसद अग्रवाल ने उठाई नाथद्वारा – सांगानेर रेलमार्ग स्वीकृत करने की मांग

लोकसभा में सांसद अग्रवाल ने उठाई नाथद्वारा – सांगानेर रेलमार्ग स्वीकृत करने की मांग

भीलवाड़ा ।
मेवाड़ के मोदी नाम से विख्यात  दामोदर अग्रवाल ने आज लोकसभा सत्र के दौरान नियम 377 के तहत मेवाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित नाथद्वारा से सांगानेर वाया कांकरोली , गंगापुर , गुरलां , कारोई , बनेड़ा , शाहपुरा , केकड़ी मार्ग स्वीकृत करने की मांग पुरजोर तरीके से प्रस्तुत की गई।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने आज सदन में सम्पूर्ण मेवाड़ की मांग को नियम 377 के तहत पुरजोर तरीके से रखा ।। अग्रवाल ने कहा कि उक्त रेलमार्ग की आवश्यकता विगत कई वर्षों से महसूस की जा रही है । उक्त रेलमार्ग स्वीकृत होने से प्रभावित क्षेत्र के निवासीयों  को मेवाड़ क्षेत्र की प्रमुख तीर्थ स्थान नाथद्वारा , कांकरोली , गढ़बोर चारभुजा जी अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा दर्शन लाभ का अवसर मिलने के साथ ही उद्योगों ,व्यवसायियों , विद्यार्थिंयों को भी लाभ होगा । इसके अतिरिक्त मार्ग में स्थित औद्योगिक ईकाईयों को भी माल परिवहन में सुविधा रहेगी ।
विदित रहे कि सांसद
अग्रवाल अपने संसदीय कार्यकाल में केन्द्र और राज्य  की डबल इंजिन सरकार से समन्वय स्थापित कर  संपूर्ण मेवाड़ क्षेत्र को लाभांवित करने हेतु कृतसंकल्पित होकर प्रयासरत है ।

Related Articles

Back to top button