भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया |
भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी राजनीति व समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रहित की जो मिसाल कायम की, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से अटल जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सुशासन की शपथ ली और जनसेवा व संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया।