BHILWARA

पत्रकार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, बिजोलिया पुलिस से सुरक्षा की गुहार , पत्रकारो में आक्रोश


बिजोलिया । भीलवाड़ा फोकस के प्रधान संपादक कपिल विजयवर्गीय को फोन पर धमकियाँ और जान से मारने की चेतावनी देने का मामला सामने आया है । घटना को लेकर उपखंड क्षेत्र के पत्रकारो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया है । इस संबंध में सभी पत्रकारों ने पुलिस थाना बिजोलिया के थानाधिकारी उगमाराम सैनी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

थानाधिकारी को बताया गया है कि 12 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे कपिल को दो बार मोबाइल नंबर 9828886467 से कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान अनुराग मेहर पुत्र उमाशंकर मेहर, निवासी बिजोलिया के रूप में हुई।



आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि पंचायत चौराहा और तेजाजी चौक में तुम बहुत कार्यक्रम कर रहे हो। तुम्हारी पत्रकारिता और कार्यक्रमों में कोई सत्यता नहीं है। दुर्गाशंकर जी के तलवे चाटना बंद करो।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉल करने वाले ने पत्रकार को धमकी दी है कि उनकी गतिविधियों और दुकानों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही घर और दुकान के विद्युत मीटर में छेड़छाड़ कर आग लगाने तक की बात कही। आरोपी ने यह भी कहा कि तू बरसों से नेतागिरी (पत्रकारिता) कर रहा है , जिस दिन मैं बिजोलिया आऊँगा, उस दिन तेरा काम तमाम कर दूँगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी ने पत्रकार को सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी जानकारी प्रकाशन करने पर जान से मारने की धमकी दी है । उसने कहा है कि जो कार्य रामलाल जी ने किया, वह फाइनल है।

घटना के बाद पत्रकार ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता पर खतरे की आशंका व्यक्त की है। इस पर क्षेत्र के पत्रकारो ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।



फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच प्रारंभ कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है । आरोपी की तलाश जारी है ।

कपिल विजयवर्गीय ने बताया की उनका दुर्गाशंकर जी और रामलाल जी से कोई संबंध नहीं है ।

इस दौरान उपखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जैन, श्याम विजय , जगदीश सोनी , घनश्याम पाराशर, गिरधर पाराशर, ललित चावला, सुरेश राठौर, बलवंत जैन , दीपक राठौर, अर्जुन धाकड़ , मानव तिवारी, नरेश धाकड़ , आदर्श सोनी , रमेश गुर्जर , रवि अहीर उपस्थित रहे ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!