बिजौलिया। रमेश गुर्जर ।
कस्बे के उच्च माध्यमिक बाल विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में ऊपरमाल क्षेत्र की चारागाह भूमियों पर हो रहें अतिक्रमण के विषय को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए बताया कि वर्तमान समय में बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के लगभग 70- 80 ℅ गांवों की चारागाह (गोचर) भूमियों पर कुछ असामाजिक तत्वो ने अतिक्रमण कर खुर्द- बुर्द कर दिया है जिस वजह से गोवंश सहित अन्य मवेशियों के लिए भोजन का संकट खड़ा हो गया है।

इस समस्या के निवारण हेतु क्षेत्र के सभी सामाजिक- राजनेतिक संगठनों, किसानों एवं गौ प्रेमियों को साथ लेकर आगामी 07 जनवरी को उपखंड अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। जिसमें चारागाह भूमियों के सीमांकन एवं संरक्षण की मांग की जाएगी। बैठक में यशवंत सिंह पुंगलिया, निलेश सनाढ्य, आदर्श सोनी, रामफूल धाकड़, आशीष चंद्रवाल, उमेश शर्मा , दीपक गौड़, मदन धाकड़, मुकेश रेगर, रमेश गुर्जर, कुलदीप सिंह, शैतान प्रजापत, शंकर धाकड़, कैलाश चन्द्र नाथ, पप्पू पुरी, प्रितम कोली, हरिश देवानी सहित कई गौसेवकों ने भाग लिया।
