BHILWARA

राजस्थान कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जल्द, भीलवाड़ा में नए चेहरे की चर्चा तेज


भीलवाड़ा ।बिहार चुनाव समाप्त होने के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस संगठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची को हाईकमान ने अंतिम रूप दे दिया है, और इसे आजकल में जारी किया जा सकता है।

सूत्र बताते हैं कि सूची को लेकर पार्टी के अंदरूनी समीकरण और जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, सूची जारी होने की खबर के बाद जिलों में दावेदारों में हलचल शुरू हो गई है।

भीलवाड़ा जिले में भी नए चेहरे के सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल गर्म है। संगठन से जुड़े लोग और संभावित दावेदार लगातार जयपुर से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हैं और अपने समर्थकों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान की रणनीति इस बार संगठन में नई ऊर्जा लाने और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!