*
*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
समाज सेवा, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा सप्ताहिक सेवा श्रम का कार्य लगातार जारी है। इस सेवा यात्रा के 300 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा श्रम कार्यक्रम बनेड़ा–भीलवाड़ा रोड स्थित आईटीआई के पास केशव गौशाला के बाहर स्थित सार्वजनिक पो (पानी की होद) पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले पो को पूर्ण रूप से खाली किया गया, इसके बाद वर्षों से जमा कचरा, गाद एवं मलबा हटाकर खुरचाई की गई। तत्पश्चात पो को एसिड से साफ कर अच्छी तरह धुलवाया गया एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से कल्ली की पुताई करवाई गई, जिससे पो पूरी तरह स्वच्छ एवं उपयोग योग्य बन सका।
संस्थान द्वारा यह सेवा कार्य पिछले लगभग 6 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जो क्षेत्र में समाज सेवा के प्रति एक अनुकरणीय उदाहरण बन चुका है। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने केवल पो की सफाई ही नहीं, बल्कि केशव गौशाला परिसर की व्यापक सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान गौसेवा के अंतर्गत गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण किया गया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण
सेवा श्रम के साथ-साथ संस्थान की 130 सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज सेवा में विशेष योगदान देने वाले 25 सक्रिय सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान समारोह के पश्चात सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिससे आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता को और मजबूती मिली।
प्लास्टिक मुक्त अभियान व जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने डिस्पोजेबल एवं प्लास्टिक युक्त वस्तुओं का दैनिक जीवन में उपयोग नहीं करने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही संस्थान की ओर से सभी को कपड़े से बने कैरी बैग वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचे।
इन कार्यकर्ताओं का रहा विशेष सहयोग
इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में
मुरली मनोहर व्यास, शांतिलाल धावा, अमीश कुमार व्यास, मनीष कुमार व्यास, चन्द्र पोरवाल, सुभाषचंद्र, ओम प्रकाश छीपा, नंद किशोर माली, हीरालाल गढ़वाल, अनिल मोगरिया, देवी लाल माली, सुभाषचंद्र नुवाल, लेहरू लाल गाडरी, दीपक भेरुलाल रेगर, प्रमाकर पाठोदिया, बसंती लाल सोनी, नीरज जैन, विनोद मेलाना, नरपत सिंह, साधना मेलाना, अमर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, कन्हैयालाल छीपा, प्रकाशचन्द्र कुमावत, हेमंत सेन, रमेश चंद्र गुजर, सागर मल बैरवा, अभयसिंह शेखावत, गंगा राम बैरवा, संजय जैन, प्रदीप देराश्री, नारायण लाल आचार्य, नरेंद्र सिंह चोपड़ा, शिवकुमार वैष्णव, (पत्रकार)परमेश्वर दमामी, के.के. भण्डारी, भैरु लाल लक्षकार,सहित बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्य, महिला शक्ति एवं युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
संस्थान ने अंत में यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर सेवा, स्वच्छता, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य जारी रखे जाएंगे और समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
