ऊपरमाल प्रजापति नवयुवक मंडल की बैठक सम्पन्न , 20 जनवरी को यादे माँ की जयंती

BHILWARA
Spread the love


बिजौलिया। ऊपरमाल प्रजापति नवयुवक मंडल संस्थान की बैठक माँ विंध्यवासिनी माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में ऊपरमाल प्रजापति समाज के युवा एवं भामाशाह शामिल हुए।



बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 20 जनवरी को प्रजापति समाज की आराध्य कुलदेवी श्री यादें माँ के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने तथा भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्य योजना पर भी चर्चा की गई।