BHILWARA

भाजपा ने जिलेभर में मनाई डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती

अयोध्या दर्शन कर लौटते समय भीलवाड़ा के हजारों कार्यकर्ताओं ने बांदीकुई स्टेशन पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

भीलवाड़ा । भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं विधायक उदयलाल भडाना के सान्निध्य में अयोध्या दर्शन कर लौटते समय बांदीकुई स्टेशन पर भीलवाड़ा के हजारों कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि देश में ‘एक प्रधान, एक विधान और एक निशान’ विचार के अग्रदूत डॉ मुखर्जी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा के कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा। विधायक उदयलाल भडाना ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी के प्रखर विचार, समग्र चिंतन, सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निर्माण के आधार हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भगवती प्रसाद जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, मंजू चेचाणी, जिला मंत्री रेखा अजमेरा, प्रतिभा माली, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर लाल जाट, कुलदीप शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अजीत केसावत, सह संयोजक आकाश मालावत, मीनाक्षी नाथ, मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, पंकज सुगंधी , प्रकाश सांगावत, सज्जन सुथार , मुकेश चेचाणी, अशोक अजमेरा, बजरंग सिंह राणावत, सावर गुर्जर, जितेन्द्र पाराशर सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!