BHILWARA

रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में  रोमांचक हुआ फाइनल, जोगणिया क्लब छोटा थडोदा बना विजेता


सलावटिया | विकास जैन
ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में महादेव क्लब के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार रात खेला गया। फाइनल में महादेव क्लब चांद जी की खेड़ी और जोगणिया क्लब छोटा थडोदा के बीच जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला हुआ।



पांच सेट के इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में शुरुआत में महादेव क्लब ने पहले दो सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद जोगणिया क्लब छोटा थडोदा ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।


विजेता टीम को ₹11,000 नगद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹5,100 नगद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने भाग लिया, जिससे आयोजन बेहद प्रतिस्पर्धात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।

फाइनल मुकाबले के दौरान प्रशासक मोहनलाल धाकड़, एडवोकेट विकास जैन, उदयलाल मेघवाल, महादेव क्लब के मनोज सोनी, अभिषेक सोनी, लोकेश सेन, महेन्द्र मेघवाल, गोविंद शर्मा, नरेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button