BHILWARA

मांडलगढ़ में कवि सम्मेलन, हास्य और व्यंग्य से गूंजा दशहरा मैदान



मांडलगढ़। दशहरा मैदान में चल रहे तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के तहत गुरुवार रात नगर पालिका की ओर से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि पालिका अध्यक्ष संजय डांगी ने अध्यक्षता की।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक बाबूलाल विश्नोई, थाना प्रभारी घनश्याम मीणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, पार्षद अनीता सुराणा, लादू खटीक, नीलकमल पटवा, अशोक जाट, भाजपा जिला मंत्री जमनालाल सेन, जिला परिषद सदस्य हरीलाल जाट और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।



संजीव सजल ने गणेश वंदना से सम्मेलन का आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष सुखवाल ने किया। इस दौरान कवि दीपक पारीक ने पंक्तियों गम हो कितना भी छुपाने में मजा आता है, क्या करूं हंसने-हंसाने में मजा आता है प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

कवि सम्मेलन में सुदीप भोला भदावर, लोकेश महाकाल, मोनिका देहलवी, मुन्ना बैटरी, अर्जुन अल्हड़, शालू सांखला और संजीव सजल सहित कई कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया और मंत्रमुग्ध कर दिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button