BHILWARA

करंट से मोर की मौत, डेयरी की एसी मशीन जली — बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

शक्करगढ़। क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बुधवार सुबह करंट लगने से एक मोर की मौत हो गई। वहीं डेयरी में दूध ठंडा करने के लिए लगी एसी मशीन भी जल गई, जिससे डेयरी समिति को करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।


डेयरी समिति के सचिव मांगीलाल पाराशर ने बताया कि करीब तीन महीने पहले बिजली के पोल को शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और पोल यथास्थान ही बना रहा।
बुधवार सुबह अचानक करंट की चपेट में आने से एक मोर की मौके पर ही मौत हो गई। उसी दौरान डेयरी में दूध ठंडा रखने के लिए लगी एसी मशीन भी जल गई, जिससे डेयरी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।


डेयरी समिति और ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पोल शिफ्ट कर दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी अमरसिंह  मीणा और त्रिलोक मीणा ने मृत मोर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button