भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र विधायक एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को।जहाजपुर का पौराणिक नाम यज्ञपुर करने का मुद्दा उठाया।


विधायक मीणा ने कहा जहाजपुर का नाम पौराणिक काल में यज्ञपुर हुआ करता था।कस्बे वासियों की मांग पर आने वाले समय में जहाजपुर को यज्ञपुर करवाया जाएगा।इस संबंध में विधानसभा सत्र के दौरान प्रभावी रूप से मांग उठाई गई है।

