BHILWARA

शाहपुरा में श्री मद भागवत कथा  के आज अंतिम दिन में कृष्ण सुदामा की दोस्ती का व कौरवों के विनाश का वर्णन किया


शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा में श्री चारभुजानाथ महिला मण्डल एवं समस्त क्षेत्रवासी भक्तजन द्वारा श्री मद भागवत कथा का शुक्रवार को भाणा गणेश जी के अंतिम दिन में कथा वाचक पंडित देवकिशन शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण और उनके प्रिय मित्र सुदामा का वर्णन किया गया जिसमें शास्त्री ने बताया कि मित्र हमेशा ऐसे होने चाइए जो हमे मुसीबत के समय साथ देते है  ।

श्री कृष्ण भी उनके प्रिय मित्र सुदामा का गरीबी के समय साथ दिया था एवं श्री कृष्ण ने कौरवों की अनीति व अन्याय को समाप्त किया जब कौरवों का ज्यादा ही कूटनीति करने पर श्री कृष्ण ने अर्जुन (पांडवों) का साथ देकर कौरवों का विनाष किया था।
कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को पंडित देवकिशन शास्त्री व उनके सहयोगी राजेश शर्मा ने कथा में बहुत अच्छे भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तो को आनन्दित कर दिया जिससे भक्तगण नाचते-गाते हुए कथा वाचक पंडित देवकिशन शास्त्री व सहयोगी राजेश शर्मा पर फूलों की बरसात करते हुए उनका स्वागत किया।

पंडित देवकिशन शास्त्री ने शाहपुरा में चौथी बार कथा करवाई है।सभी भक्तगण
चारभुजानाथ महिला मंडल द्वारा पंडित देवकिशन शास्त्री व राजेश शर्मा का स्वागत कर हार्दिक आभार व्यक्त किया कथा को विराम दिया और श्री मद भगवत कथा का ज्ञान अर्जित किया व भगवान के भजनों का आनन्द लिया।इस कथा में राजाबाबू का भी अहम रोल रहा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!