विधायक मीणा ने पारोली विद्यालय के,किशोरी मेले मै शिरकत की

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा फॉक्स,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पारोली में कस्तूर बा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित किशोरी मेले में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने शामिल होकर।बालिकाओं की प्रतिभा,आत्मविश्वास और रचनात्मकता को देखा।ओर मेले में छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर लगाए गए स्टॉल अत्यंत आकर्षक और ज्ञानवर्धक रहे।

बालिकाओं ने स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाते हुए अपने कौशल,नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिवार एवं, शिक्षक मौजूद रहे।इसी प्रकार पपलाज ग्राम में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शीला न्यास किया।

विधायक मीणा ने बताया सीसी सड़क निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।साथ ही दुग्धडेरी में बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।इसी के साथ नवीन ग्राम पंचायत पपलाज के पंचायत भवन का शुभारंभ किया।विधायक मीणा ने बताया क्षेत्र वासियों को इससे प्रशासनिक कार्यों को नई गति से सुविधा मिलेगी।इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण,विद्यालय की छात्राएं सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।