BHILWARA

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत का गर्मजोशी से किया स्वागत ,संगठन सृजन पर की चर्चा

भीलवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात पूर्व मुख्यमंत्री शिव चरण माथुर की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा से जाते  समय नगर के केसरगंज चोराहे पर करीब 30 मिनट रुके। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गहलोत का भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर गहलोत से संगठन सृजन, आगामी चुनाव और जिले में युवा तथा महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजनाओं पर चर्चा की।

गहलोत ने कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाया और कहा कि संगठन के माध्यम से हर वर्ग तक कांग्रेस की गतिविधियों को पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवा और महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष तूफ़ान यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल राव, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी, शंकर धाकड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!