बिजोलिया (नरेश धाकड़)। मध्यप्रदेश के जावद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झाँतला-रतनगढ़ में धाकड़ समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा भीलवाड़ा सांसद प्रतिनिधि संजय धाकड़ विशेष रूप से झाँतला पहुंचे और नवविवाहित 89 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जावद के लोकप्रिय नेता समंदर पटेल, अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नांदेड़ा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शोभालाल धाकड़, महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दयाराम धाकड़, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश धाकड़, सिंगोली तहसील अध्यक्ष विनोद धाकड़, सरपंच झाँतला विनोद धाकड़ (काका) सहित अनेक समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अतिथियों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को सामाजिक समरसता एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया और नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
भव्य आयोजन के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष छीतरमल धाकड़ सहित पूरी आयोजन समिति को अतिथियों द्वारा बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ओ.पी. धाकड़ द्वारा किया गया, जबकि अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा की ओर से नीलिमा धाकड़, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष महिला इकाई ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
