BHILWARA
कस्बे में जंगली सुअरों का आतंक, फसलें बर्बाद

लाडपुरा। कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में किसानों के खेतों में जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है, जिससे किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं। किसानों का कहना है कि वे महंगे बीज लाकर मेहनत से फसल तैयार करते हैं, लेकिन जंगली सुअर खेतों में घुसकर उसे नष्ट कर देते हैं।
किसान शंभूनाथ, हीरालाल धाकड़, प्रहलाद जांगिड़ और उदयलाल प्रजापत ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है, ताकि उनकी मेहनत और लागत दोनों सुरक्षित रह सकें।



