BHILWARA

बस की टक्कर से CNG कार में ब्लास्ट, आग लगी:ज्वेलरी व्यवसायी की जिंदा जलने से मौत, हाईवे पर लगा जाम


चूरू । चूरू में सवारियों से भरी बस की टक्कर के बाद CNG कार में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। कार में फंसे ज्वेलरी व्यवसायी की जिंदा जलने से मौत हो गई।

हादसा नेशनल हाईवे-11 पर रतनगढ़ इलाके में टिडियासर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।



थानाधिकारी गौरव खिडिया ने बताया- रतनगढ़ (चूरू) निवासी ज्वेलर ओमप्रकाश सोनी (22) कार से फतेहपुर (सीकर) की तरफ आ रहे थे। वहीं बस जयपुर से चूरू की ओर जा रही थी।

इस दौरान टिडियासर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले चार नंबर मोड़ के पास कार-बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

कार में रखे CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। ज्वेलरी व्यवसायी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दमकल से आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

आग पर काबू पाने के बाद निकाला शव
दमकलकर्मियों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जली हुई कार से शव बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button