BHILWARA

मतदाता सूची डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, शाहपुरा के ईआरओ सुनील मीणा होंगे सम्मानित


शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा संचालित फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए विधानसभा क्षेत्र 181 शाहपुरा (अजा) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सुनील कुमार मीणा (आरएएस) को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा।

👇 वीडियो देखे 👇


यह सम्मान उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की परिगणना अवधि के दौरान समस्त मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाताओं के डिजिटलीकरण कार्य को श्रेष्ठता, प्रतिबद्धता और अनुकरणीय दक्षता से पूरा करने पर दिया जा रहा है। निर्वाचन कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता को राज्य स्तर पर सराहा गया है।

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन द्वारा सुनील मीणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि शाहपुरा निर्वाचन क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण भी है।

चुनाव आयोग के अनुसार इस प्रकार की उत्कृष्ट कार्यशैली लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाती है। सुनील मीणा के इस प्रयासों से मतदाता सूची अधिक सटीक, विश्वसनीय और अपडेटेड बन सकी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button