विधानसभा अध्यक्ष से मिले भाजपा नेता विनोद झुरानी

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा: राजस्थान विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से भाजपा नेता विनोद झुरानी ने शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की तथा भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।



भाजपा नेता झुरानी ने राजस्थान विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। झुरानी ने विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की तथा सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया।



मुलाकात के दौरान झुरानी ने भीलवाड़ा में हरिशेवा के तहत आयोजित होने वाले सनातन मंगल महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया और कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने भीलवाड़ा से अपने विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।