BHILWARA

मौलाना को पहनाने माला मांगी तो गुस्साये लोगों ने दो भाइयों पर छुरे से किया हमला, दोनों घायल, केस दर्ज


भीलवाड़ा । मारूती नगर में विदाई समारोह के दौरान मौलाना को पहनाने के लिए माला मांगने से नाराज होकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दो भाई घायल हो गये। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जबकि दूसरे को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। घटना बुधवार रात में हुई। गुरुवार को पीडित के पिता राजू खान पुत्र जब्बार खान की रिपोर्ट पर सुभाषनगर पुलिस ने केस दर्ज किया।

सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीराज ने बताया कि मारुतीनगर में बुधवार रात्री की नमाज के बाद मस्जिद के इमाम (मौलाना) का विदाई समारोह मोहल्ले में ही निकल रहा था इस समारोह में परिवादी राजू खान का नाबालिग बेटा सोनू पठान भी शामिल था। सोनू ने समारोह में मौजूद साहिल मंसूरी से इमाम को माला पहनाने के लिए माला मांगी। इसे लेकर साहिल ने अभद्र टिप्पणी की, जिस पर सोनू ने विरोध किया। इसके बाद साहिल और उसके साथियों ने सोनू के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी।

परिवादी राजू ने रिपोर्ट में बताया कि बाद में साहिल, साजिद, जाकीर, रियान, आदिल, अफजल और अन्य 10-15 युवक, हाथ में डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर तक पहुंचे। इस दौरान परिवादी के बड़े बेटे समीर पर साहिल ने छुर्रे से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसके गाल पर गंभीर चोट आई और 11 टांके लगे। छोटे बेटे सोनू पर भी छुरे से हमला किया गया, जिससे दाहिने हाथ कोहनी के पास कट गया और 5 टांके लगे। परिवादी की पत्नी हीना के साथ भी लात-घूंसे से मारपीट की गई।

घटना के बाद पड़ोसियों ने घायलों को एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां समीर का उपचार जारी है और सोनू को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने राजू खान की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!