भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,राजस्थान विधानसभा में विधायक गोपीचंद मीणा ने क्षेत्र मै एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाया,सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि जहाजपुर क्षेत्र के जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है,

ताकिआदिवासी समाज के बच्चे भी बेहतर संसाधनों और उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था का लाभ ले सकें,इस पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जवाब देते हुए कहा कि माननीय सदस्य की चिंता वाजिब है,एकलव्य मॉडल स्कूल उच्च गुणवत्ता वाले विद्यालय होते हैं और इनका उद्देश्य जनजातीय बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है,


उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ऐसे विद्यालय की स्थापना के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 20 हजार की जनसंख्या तथा 50 प्रतिशत जनजातीय आबादी होना अनिवार्य हे,मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस विषय में शीघ्र ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।





