BHILWARA

पारोली थाना पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,बजरी परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली व अवैध गार्नेट खनन पर सेफ्रेटर मशीन जब्त


विक्रम सिंह @

पारोली थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक सेफ्रेटर मशीन को जब्त किया है कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार पारोली थाना प्रभारी सियाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर दबिश दी इस दौरान पारोली कस्बे में अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया गया

साथ ही अवैध गार्नेट खनन में प्रयुक्त एक सेफ्टर मशीन भी पुलिस ने कब्जे में ली

[metaslider id=”6448″]


कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए पुलिस ने जब्त वाहन व मशीन को थाने में खड़ा करवाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी कारवाई के दौरान थाना प्रभारी सियाराम सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल मीणा मुंशी खान रणजीत जाट आदि जाब्ता मौजूद रहा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!