तिलस्वा महादेव दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत ,तीन घायल

BHILWARA
Spread the love


तिलस्वा ।प्रेम शंकर धाकड़।

थाना क्षेत्र के चांद जी की खेड़ी गांव में मंगलवार देर रात तिलस्वा महादेव दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से कस्बा स्थित उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित किया ।



जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार थे तथा दो अन्य पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।



हादसे में सूरज, दिलखुश, दिलीप सिंह भाटी एवं सुनील सुथार घायल हुए। सभी घायल जोगणिया माता के उमर धार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उपचार के दौरान सुनील सुथार की मौत हो गई, जिससे परिजनों में शोक की लहर छा गई।वही अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।



सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।