भीलवाड़ा । राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे सुबह 8:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 10:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, भीलवाड़ा पहुंचेंगे।



राज्यपाल बागड़े सड़क मार्ग से संगम विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान कर 10:35 बजे वहां पहुंचेंगे। तत्पश्चात 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वे संगम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। दोपहर 1:30 बजे राज्यपाल हरि सेवा धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 1:45 बजे वहां पहुंचेंगे। वे दोपहर 1:45 बजे से 2:10 बजे तक आयोजित ‘सनातन मंगल महोत्सव’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम उपरांत दोपहर 2:15 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए आगामी कार्यक्रमों हेतु प्रस्थान करेंगे । राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।





