BHILWARA

वन एवं पर्यावरण मंत्री का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

प्रदेश की सात करोड़ जनता अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगा उसका संरक्षण करे – संजय शर्मा

भीलवाड़ा । राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के भीलवाड़ा आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं विधायक गोपीचंद मीणा, उदयलाल भडाना, महापौर राकेश पाठक, एक पेड़ मां के नाम अभियान के जिला संयोजक, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के सानिध्य में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का परिचय लेकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत गत 27 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, एनजीओ, राजनैतिक पार्टियों सहित आमजन द्वारा 2 करोड़ 51 लाख पौधों का रोपण किया गया और अब तक कुल 7 करोड़ 51 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश की 7 करोड़ जनता से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की गति प्रगति वन एवं पर्यावरण मंत्री के समक्ष रखी।

इस दौरान जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, प्रहलाद त्रिपाठी, बाबूलाल आचार्य, अविनाश जीनगर, सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, अमित सारस्वत, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अजय नौलखा, अजीत केसावत, पूरण डीडवानिया, शंकरलाल जाट, कुलदीप शर्मा, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नागेन्द्र सिंह, अनिल जैन, मुकेश चेचाणी, सीपी जोशी, अंकित समदानी, भरत सिंह राठौड़, यशोवर्धन सेन, सुमित्रा पोरवाल, मीरा किराड़, सुलक्षणा शर्मा, रेखा शर्मा, मंजू पंचोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!