बिजोलिया। रमेश गुर्जर ।
उप जिला अस्पताल से भीलवाड़ा रेफर की गई गर्भवती महिला की रास्ते में ही 108 एम्बुलेंस में सफल डिलेवरी करवाई गई। समय रहते ईएमटी की तत्परता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बिजोलिया उप जिला अस्पताल से सुमित्रा देवी पत्नी संजय कुमार को प्रसव के लिए भीलवाड़ा रेफर किया गया था। एम्बुलेंस जब रास्ते में थी, तभी महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका गया।

108 एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी विश्वजीत सिंह ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव करवाया। पायलट विजेश खटीक ने भी सहयोग किया। डिलेवरी के बाद जच्चा-बच्चा को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया।


महिला और उसके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस स्टाफ का हाथ जोड़कर आभार जताया और उनकी त्वरित सेवा की सराहना की।





