BHILWARA

डोटासरा बोले-भ्रष्टाचार का खामियाजा जनता भुगत रही:कहा-सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा-जांचें नहीं, लोग चुका रही कीमत


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार देर रात अजमेर से बूंदी पहुंचे। डोटासरा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। डोटासरा बूंदी सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डोटासरा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को न तो पर्याप्त दवाइयां मिल रही हैं और न ही निशुल्क जांचें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति जब अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के कारण किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज तक नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, और इसकी कीमत प्रदेश की जनता चुका रही है।”

इस दौरान राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने बूंदी जिले की चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति से डोटासरा को अवगत कराया। शर्मा ने बताया कि जिले में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं और कई आवश्यक जांचें भी बंद हैं।

बैठक से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूंदी सर्किट हाउस में गोविंद सिंह डोटासरा का भव्य स्वागत किया। राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो का हार पहनाया और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

इस मौके पर राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, युवा नेता पीयूष शर्मा गुल्लू, कुणाल पारीक, मंथन पंचोली, दिव्यांशु वशिष्ठ, अरिहंत मित्तल, अमन राठौर, राजेंद्र मीणा, बनवारी मीणा और नरेश सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!