दो साल से फरार एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, लूट व वारंटी में भी तीन आरोपी दबोचे

BHILWARA
Spread the love

बिजौलिया ( रमेश गुर्जर ) । फरार वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट, लूट और वारंटी प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की  गई ।



पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी मांगीलाल उर्फ रोहित तंवर (30) निवासी मजरा सूरजपुरा, रतलाई जिला झालावाड़ को झालावाड़ से डिटेन कर गिरफ्तार किया। आरोपी एक अन्य एनडीपीएस प्रकरण में भी वांछित था। मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा प्रकरण में गहन अनुसंधान जारी है।रायपुर लूट मामले का आरोपी सुपुर्द दौराने गश्त दबिश देकर पुलिस ने परमेष उर्फ परमेष्वर उर्फ परमा (25) निवासी चिताबड़ा को दस्तयाब किया।

वह पुलिस थाना रायपुर  के लूट प्रकरण में करीब एक साल से फरार था। आरोपी को थाना रायपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में आठ प्रकरण दर्ज हैं। एडीजे कोर्ट संख्या 03, शिविर माण्डलगढ़ के मामले में वांछित स्थाई गिरफ्तारी वारंटी मनोज पुत्र राधेश्याम कंजर निवासी चिताबड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।