BHILWARA
क्षेत्र मै बन रहे भवन बिल्डिंगो में हो सही मटेरियल,ग्रामवासी

भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊंचा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मत कार्य डीएमएफटी फंड से स्वीकृत राशि से हों रहा है,इस दौरान ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र में हो रहे मरम्मत कार्य को देखने पहुंचे,तो गांव वासियों ने देखा कि बनास की बजरी के बजाय,खाल का भूढा/बजरी से काम हों रहा है,
[metaslider id=”6448″]


इस पर लोगों ने विरोध किया और कहा जनहित में दिए गए सरकार के पैसे का दुरुपयोग नहीं होने देंगे,लोगों ने विरोध कर प्रोपर बजरी से काम करने के साथ ही विधानसभा के सभी नवनिर्मित भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य में मजबूत व सही मटेरियल उपयोग में लेने की मांग की।





