आसींद। बीकानेर के रणजीतपुरा (बज्जू) में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ‘वसुंधरा सेन’ के साथ हुए जघन्य अपराध और हत्या के विरोध में आज आसींद में भारी रोष देखने को मिला। सेन समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सेन समाजजनों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) परमजीत सिंह चारण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।
समाज की न्याय की गुहार लगाते हुए निम्न मांगें रखीं – दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और उन्हें मृत्युदंड (फांसी) दिया जाए।

पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।परिवार के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। क्षेत्र में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

“न्याय दो, न्याय दो” के नारों से गूंजा परिसर प्रदर्शन के दौरान युवाओं और महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई और न्याय मिलने में देरी हुई, तो पूरे राजस्थान में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। “हमारी समाज की बेटी परीक्षा देने गई थी, लेकिन दरिंदों ने उसकी जान ले ली। यह पूरे प्रदेश के लिए शर्मनाक है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं होती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

— राजेंद्र कुमार राजेंद्र कुमार सेन समाज प्रतिनिधि
इस अवसर पर रामचंद्र सेन अनिल सेन, महावीर सेन, राहुल सेन, सुरेश सेन, ओम प्रकाश सेन, कन्हैयालाल सेन, विनीत सेन, प्रभु लाल सेन, सुनील सेन, रमेश चंद्र सेन, संजय सेन, कमला देवी सेन, किरण देवी सेन, मंजू देवी सेन, पूजा सेन, नदी सेन सागर सेन, हीरालाल सेन , ओम सेन सहित सेन समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।
