BHILWARA

दो बाइकों में टक्कर, दो गंभीर घायल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में कोटड़ी चौराहा से खजीना रोड़ पर दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें दो जने गंभीर घायल हो गए, घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया । सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ।

कांस्टेबल रजनीश कुमार ने बताया कि खजीना रोड़ पर सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो जने घायल हो गए ।

आकोला निवासी पवन दरगड पिता जगदीश दरगड़ को निजी वाहन से सवाईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रेफर किया, वही आकोला निवासी जगदीश नुवान पिता बंशी नुवान भी घायल हो गया, जिनको निजी वाहन की मदद से भीलवाड़ा भेजा गया । दुर्घटना के बाद मौके पर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ लग गई ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!