BHILWARA

बिजौलिया में मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी पारदर्शी सहायता



बिजोलिया ।नगर पालिका क्षेत्र बिजौलिया में विधायक गोपाल लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया। यह केंद्र दानदाताओं और जरूरतमंदों के बीच पारदर्शी एवं विश्वसनीय माध्यम के रूप में कार्य करेगा।

अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बताया कि केंद्र जरूरतमंदों का सत्यापन कर उनकी आवश्यकताओं का रिकॉर्ड तैयार करेगा, जिससे दान सही व्यक्ति तक पहुंचे।

केंद्र के तहत पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, कंबल व अन्य उपयोगी वस्तुएं एकत्र कर पुनः उपयोग किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बर्तन बैंक की स्थापना कर सामाजिक आयोजनों के लिए निःशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे।

विधायक ने आमजन से अपील की कि दान केंद्र के माध्यम से करें, ताकि सहायता का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। यह केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी सहयोग प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button