शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी
रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज का आगामी चातुर्मास इस वर्ष भीलवाड़ा में होगा। इसकी घोषणा आज अभिजीत मुहूर्त में विधिवत रूप से की गई। जैसे ही चातुर्मास की घोषणा हुई, अनुरागियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अशोक अजमेरा को गोटका जी दिया गया.
घोषणा के दौरान संत-महात्माओं, संप्रदाय के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।


भक्तों ने आचार्य श्री के चातुर्मास भीलवाड़ा में होने को क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य बताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि आचार्य श्री के सान्निध्य में चातुर्मास के दौरान धार्मिक प्रवचन, सत्संग, भजन-कीर्तन और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे क्षेत्र में धर्म और संस्कृति का वातावरण और मजबूत होगा।
इसी के साथ रामस्नेही संप्रदाय का 260वां महोत्सव भी विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि चातुर्मास के दौरान भीलवाड़ा में देशभर से संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिससे शहर में धार्मिक माहौल रहेगा और विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला चलेगी।
