BHILWARA

माँ श्री श्रीयादे माँ जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा


समाजजनों ने नाचते-गाते लिया भाग, माँ विंध्यवासिनी शक्तिपीठ पर हुए धार्मिक आयोजन

बिजौलियाँ (रमेश गुर्जर )।
ऊपरमाल प्रजापति नवयुवक मंडल संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को नगर में माँ श्री श्रीयादे माँ के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माँ विंध्यवासिनी शक्तिपीठ परिसर में हुआ, जिसमें प्रजापति समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा सपरिवार शामिल हुए।



सुबह 8 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ मंदाकिनी मंदिर से किया गया। शोभायात्रा पंचायत चौक, सब्जी मंडी, पुलिस थाना के सामने से होते हुए बस स्टैंड मार्ग से गुजरती हुई माँ विंध्यवासिनी शक्तिपीठ पहुंची। इस दौरान समाजजन ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए, जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा में समाज के परपरांगत कार्यो को बताती हुई झाकियां भी शामिल रही ।



शक्तिपीठ परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!