BHILWARA

अतिथियों ने वितरित की छात्राओं को,निशुल्क साइकिलै



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी

जहाजपुर,पडेर राजस्थान सरकार की छात्रा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पण्डेर में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय आने-जाने में होने वाली दूरी की समस्या को दूर करना है।जिससे छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

जगदीश जाट, युवा नेता अजय सुवालका, समाजसेवी देवराज भाट, भाजपा नेता सुरेश माली,गोपाल रैगर मौजूद रहे।अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने,आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां दूरी और संसाधनों की कमी के कारण बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह जाती थीं,वहां यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button