BHILWARA

बिजोलिया में हाईवे पर अचानक सामने आई गाय, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी इनोवा



बिजोलिया। नेशनल हाईवे-27 पर सलावटिया गांव के निकट शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार इनोवा कार के सामने अचानक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से उतरकर नीचे खाई में जा पलटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि कार पलटते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की इनोवा कार मेहसाणा से कोटा की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते राहत कार्य होने से स्थिति सामान्य हो गई।

Related Articles

Back to top button