BHILWARA

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने किया विरोध,दाह संस्कार से किया इंकार



भीलवाड़ा । जिले के गुरला क्षेत्र के सेतुरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत जागधरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय बारेठ पुत्र भंवर बारेठ के रूप में हुई है।

[metaslider id=”6448″]



जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे। शव को देखने पर परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक के पूरे शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे मौत को लेकर संदेह उत्पन्न हो गया।



शव को श्मशान घाट ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मौत के कारणों का खुलासा किया जाए।



घटना की सूचना तुरंत करोई थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर मामले की जांच शुरू की।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button