भाजपा ने बिजौलिया में जारी किए पार्षद प्रत्याशियों के अधिकृत सिंबल

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया – शुभम जैन । नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिजौलिया में अपने पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नगर पालिका के सभी 25 वार्डों में प्रत्याशियों को अधिकृत सिंबल प्रदान किए हैं। सूची जारी होने के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों की चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की उम्मीद है।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से मंजू देवी भील, वार्ड 2 से माया शर्मा, वार्ड 3 से निशा जैन, वार्ड 4 से स्नेहा तिवारी, वार्ड 5 से श्रवण खटीक, वार्ड 6 से अनिल खटीक, वार्ड 7 से नरेश सोनी, वार्ड 8 से प्रेम देवी स्वर्णकार, वार्ड 9 से सरोज जैन तथा वार्ड 10 से कमलेश कोली को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी प्रकार वार्ड 11 से नरेंद्र खटीक, वार्ड 12 से रीना चंद्रवाल, वार्ड 13 से किरण विजयवर्गीय, वार्ड 14 से हर्षिंदा राठौर, वार्ड 15 से ओमप्रकाश स्वर्णकार, वार्ड 16 से जय नारायण टेलर, वार्ड 17 से आशा देवी जोशी, वार्ड 18 से पूजा जोशी, वार्ड 19 से लक्ष्मी देवी सोलंकी तथा वार्ड 20 से राधा किशन माली को पार्टी का अधिकृत सिंबल दिया गया है।

वहीं वार्ड 21 से चंद्र कला धोबी, वार्ड 22 से नरेश धाकड़, वार्ड 23 से सोनिया धाकड़, वार्ड 24 से रामचंद भील तथा वार्ड 25 से ममता देवी खटीक को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा की ओर से सभी 25 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब बिजौलिया नगर पालिका चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद वार्डवार चुनावी समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। आगामी दिनों में प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के साथ चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है।