होली स्नेह मिलन के साथ भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
बिजोलिया । शुभम जैन ।
भारत विकास परिषद शाखा द्वारा श्री बनी के बालाजी परिसर में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के साथ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय चुनाव अधिकारी दिनेश शारदा एवं संगठन महामंत्री शिवम मानसिंहका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर शाखा के पिछले वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए गौ सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में डॉ. दुर्गाशंकर मेहर, अध्यक्ष के रूप में डॉ. नानालाल धाकड़, सचिव के रूप में वेदप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष के रूप में नवीन धनोपिया एवं महिला संयोजक के रूप में सुधा लसोड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज गोधा ने किया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा सहित कई गणमान्य नागरिक और परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
