BHILWARA

पुलिस ने होटल संचालक का अपहरण व मारपीट के मामले का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार



मुख्य सुत्रधार व अन्य सहयोगियों की तलाश जारी

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने होटल संचालक का अपहरण व मारपीट के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं घटना का मुख्य सूत्रधार नारायण हजूरी सहित अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही हैं ।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी होटल संचालक महेन्द्र पिता रतनलाल दरोगा निवासी बिरमियास ने मामला दर्ज करवाया कि 16 अक्टूबर को मैं मेरे गांव बिरमियास होटल पर था, तभी रात्रि करीब 2.30-3.00 बजे एक केटा कार व एक स्विफ्ट कार आयी, जिसमें नारायण लाल पिता हीरालाल दरोगा निवासी मोतीपुरा थाना पारसोली जिला चितौडगढ व उसके अन्य साथीगण आये और मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती गाडी में डालकर जीवनपुरा की तरफ ले जाकर मारपीट कर की व थोडी दुर जाकर मुझे गाडी से पटककर भाग गये ।

इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर थानाधिकारी देवराज सिंह ने जांच शुरू की । घटना की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा एवं बाबू लाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ जिला भीलवाडा के सुपरविजन में थाना प्रभारी देवराज सिंह के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया ।
टीम द्वारा मुल्जिमान का लगातार पिछा कर कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर शहर भीलवाडा से चित्तौड़गढ़ जिले के मोतीपुरा, पारसोली निवासी भागचन्द पिता बालु लाल सेन उम्र 32 साल व विरेन्द्र सिंह पिता भारत सिंह राजपुत उम्र 23 साल तथा भीलवाड़ा जिले के  गोपाल मंगरोप थाना के भोली निवासी गाडरी पिता भैरु लाल गाडरी उम्र 28 साल व कमलेश जाट पिता गोपाल जाट जाति जाट उम्र 25 साल को पकड़ा थाने लाकर अनुसंधान व पुछताछ कर गिरफ्तार किया, गहनता से पूछताछ के लिए न्यायालय से 2 दिन का पुलिस डिमांड लिया गया । 

पुलिस की गठित टीम :-  देवराज सिंह थानाधिकारी, कांस्टेबल शैतान सिंह, सुरज्ञान, श्रवण कुमार, विनोद कुमार शामिल थे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!