BHILWARA

बूथ लेवल अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से घर-घर जाकर गणना- प्रपत्र वितरित किए

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के गौरा का खेड़ा,बिरमियास में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ( Special Summary Revision ) के तहत बूथ लेवल अधिकारी ( BLO ) कालु लाल शर्मा गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना-प्रपत्र वितरित कर रहे हैं । इस दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता परिवार से आवश्यक जानकारी लेकर दोनों प्रपत्रों को भरवा रहे हैं, जिनमें से एक प्रपत्र की प्रति रसीद के रूप में मतदाता के पास सुरक्षित रहेगी ।

बीएलओ पिछले वर्ष की मतदाता सूची का मिलान करते हुए नए मतदाताओं का पंजीकरण, नामों में संशोधन तथा स्थानांतरित या मृत मतदाताओं की एंट्री हटाने की प्रक्रिया कर रहे हैं । ग्रामीणों से अपील हैं कि वे 4 दिसंबर से पहले आवश्यक विवरण भरकर बीएलओ को सौंपें, ताकि बिना किसी परेशानी के उनका नाम मतदाता सूची में शामिल या अपडेट किया जा सके । इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनावों में गांव का हर पात्र मतदाता सटीक और अपडेटेड मतदाता सूची में दर्ज हो सके ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button