एक शाम देवनारायण के नाम बगड़ावत कथा का वाचन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

BHILWARA
Spread the love

एक शाम देवनारायण के नाम बगड़ावत कथा का वाचन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव में मोचड़िया के मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में एक शाम देवनारायण भगवान के नाम बगड़ावत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें देवनारायण भगवान के जीवन पर आधारित बगड़ावत कथा का वाचन किया गया ।

शनिवार रात्रि को मोचड़िया के मंड देवनारायण भगवान के मंदिर प्रांगण में बगड़ावत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें बगड़ावत गायक पन्ना लाल सालवी एवं सह गायक शंकरलाल जाट ने देवनारायण भगवान के जीवन पर आधारित बगड़ावत कथा का वाचन किया गया, जिसमें देवनारायण भगवान के भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने झूमने लगे । आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवनारायण भगवान के यहां पहुंचे और बगड़ावत कथा को बड़े प्रेम भाव से सुना । बगड़ावत कथा भौंर तक चली ।।